Tuesday, October 20th, 2026

आजमगढ़ जेल में रची गई थी अजीत की हत्या की साजिश

 लखनऊ  
जेल से अपराधी सब कुछ कर सकते हैं। इसका खुलासा अजीत सिंह की हत्या में फिर सामने आया। अजीत की हत्या की साजिश आजमगढ़ जेल से कुंटू सिंह और अखंड ने रची। शूटर के लिए बाहर मौजूद एक बाहुबली आका और जेल में बंद सुनील राठी ने सारे इंतजाम कराए। सुनील राठी के इशारे पर ही उसका करीबी राजेश तोमर लखनऊ पहुंचा था। जबकि हरियाणा से मौके पर गया मुस्तफा वाराणसी के एक बड़े अपराधी के इशारे पर हत्या के लिए राजेश के साथ हुआ था। पुलिस सूत्रों ने यह दावा हिरासत में लिये गये संदीप बाबा से मिली जानकारी के आधार पर किया है। 

कमिश्नरेट पुलिस खुलासे के एकदम करीब पहुंच चुकी है। यही वजह है कि इस हत्याकांड की पड़ताल में जुटे अफसरों ने संदीप से कई घंटे तक पूछताछ की। पुलिस का यह भी कहना है कि संदीप के गिरफ्तार होते ही उसके घर वाले और अन्य परिचितों ने कई जगह इस संबंध में प्रार्थना पत्र भी डाल दिया कि पुलिस उसका एनकाउंटर दिखा सकती है। 

 

#आजमगढ़ जेल

Source : Agency

पाठको की राय